आगरालीक्स..(Agra News 3rd July). आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी है, सोमवार से नई गाइड लाइन से बाजार खुलेंगे।
आगरा में शुक्रवार रात नौ बजे से दो दिन की साप्ताहिक बंदी शुरू हो गई, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलेंगे।
आज और कल ये खुलेंगे
आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी हैं बाजार बंद रहेंगे, बाजारों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इन दो दिनों में दूध, सब्जी फल, बेकरी के साथ ही शराब की दुकानें खुली रहेंगी, मेडिकल स्टोर भी खुले रहेंगे।
5 जुलाई से जिम और सिनेमा घर भी खुलेंगे
पांच जुलाई से अनलॉक तीन में नए नियम लागू किए गए हैं। सोमवार, 5 जुलाई से जिम, सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल और स्टेडियम भी खुल जाएंगे। पूरी तरह से बाजार अनलॉक हो जाएगा। मगर, ये सभी सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलेंगे और दो दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी, बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक रहेगा।
अभी कोचिंग हैं बंद
स्कूलों को शिक्षक और कर्मचारियों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अभी कोचिंग बंद हैं। कोचिंग के लिए अभी आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
