Wednesday , 22 July 2026
Home एटा UP News: Young man accused eunuchs of genital mutilation, case filed…#etahnews
एटायूपी न्यूज

UP News: Young man accused eunuchs of genital mutilation, case filed…#etahnews

221

आगरालीक्स…यूपी में हैरान करने वाला मामला. 7 जनवरी को बेहोश हुए युवक को 21 जनवरी को आया होश तो देखा उसका जननांग कटा हुआ है…4 किन्नरों पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

यूपी के एटा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को बेहोश कर किन्नरों ने उसके जननांगों को आपेरशन कर कटवा दिया. 15 दिन बाद जब युवक को होश आया तो यह जानकार उसके होश उड़ गए. युवक ने चार किन्नरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है पूरा मामला
मामला अलीगंज क्षेत्र के लुहारी दरवाजा मोहल्ला का है. यहां रहने वाले विशाल नाम के युवक ने किन्नरों पर उसके जननांगों का आपरेशन करवा कर उसे कटवा दिया और उसे जबरन किन्नर बना दिया है. युवक ने कहा कि वह कार्यक्रमों में डांस और गीत गाने का काम करता है. उसने बताया कि कभी—कभी उसे कुछ किन्नर जिसमें प्रिया, पूनम, सिमरन व लक्ष्मी शामिल हैं, वह मजदूरी पर उसे कार्यक्रमों में बुलाकर ले जाते थे. विशाल ने आरोप लगाया कि 7 जनवरी को प्रिया किन्नर ने उसे अपने घर बुलाया और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर चलने के लिए कहा. इस पर विशाल ने जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद प्रिया ने अपने साथी लक्ष्मी, पूनम और सिमरन को भी फोन कर बुला लिया. आरोप है कि इसके बाद उसे चाय में कुछ मिलाकर पिला दी जिससे वह बेहोश हो गया.

21 जनवरी रात 8 बजे जब उसे होश आया तो उसे पेशाब लगी लेकिन उसने देखा कि उसका जननांग ही गायब है. विशाल का आरोप है कि चारों किन्नरों ने मिलकर उसके जननांग को कटवा दिया है. उसने आरोपी चारों किन्नरों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एटा

Wildlife SOS safely rescued a 9-foot-long crocodile that had entered a village…#etahnews

यूपीलीक्स…9 फुट लंबा मगरमच्छ लोगों के घरों तक पहुंचा तो मच गई...

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

error: Content is protected !!