आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकडा गया है, वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। इसके साथ ही मथुरा और शिकोहाबाद में भी फर्जी अभ्यर्थी पकडे गए हैं।
आगरा में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, परीक्षा आगरा के साथ ही मथुरा, फीरोजाबाद में भी आयोजित की गई। आगरा के दिनेश चंद्र इन्टर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र और रजिस्ट्रेशन के समय के लगाए गए फोटो के मिलान न होने पर एक पफर्जी अभ्यर्थी को पकड लिया, उसने अपना नाम राहुल बताया है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
बनियान में चिप लगाकर नकल करते पकडा
मथुरा में चिप लगाकर नकल करते हुए पकड़ा है, गोवर्धन रोड स्थित गोविंद सरस्वती इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी को चिप लगाकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। आगरा निवासी सुनील चिप लगा कर परीक्षा दे रहा था शक होने पर अभ्यर्थी की तलाशी ली गई चेकिंग में अभ्यर्थी की बनियान में चिप निकली। पुलिस पूछताछ कर रही है