आगरालीक्स.. आगरा में इंडियन ओवरसीज बैंक में घुसे बदमाश 57 लाख कैश के साथ ही महिला कर्मचारी की चेन भी लूट ले गए, एसएसपी बबलू कुमार ने बैंक लूट के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
आगरा में 15 दिसंबर को सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शाम 5 30 बजे चार बदमाश घुसे। यह बैंक के बंद होने का समय था, हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए, बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक अधिकारी से स्ट्रांग रूम खुलवाया, उसमें से 56.98 लाख रुपये बैग में भर लिए।
बैंक कर्मचारी की सोने की चेन भी लूट ले गए
स्ट्रांग रूम से बैग में कैश भरने के बाद बदमाश ने महिला कर्मचारी के गले से सोने की चेन भी खींच ली, कैश को बैग में भर लिया, हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा।
बाथरूम में बंद कर फरार हुए बदमाश
इंडियन ओवरसीज बैंक, रोहता की बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को बदमाशों ने बाथरूम में बंद कर दिया, इसके बाद कैश लेकर फरार हो गए।
शहर में नाकाबंदी, चार टीमें गठित
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई, बैंक के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने लूट की घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।