नईदिल्लीलीक्स (अपडेट) (13th September 2021 )… दिल्ली में सब्जी मंडी में पांच मजिला इमारत ढहने से दो बच्चों समेत तीन की मौत. कई लोग अभी भी दबे हुए.
सोमवार सुबह हादसा
उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार सुबह पांच मजिला इमारत ढह गई। मलबे में अब तक कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद से ही अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। ये इमारत दिल्ली के रॉबिन सिनेमा के सामने स्थित है।

दो बच्चों समेत तीन की मौत
पुलिस ने बताया कि जब इमारत गिरी, तब वहां से दो बच्चे गुजर रहे थे। वे मलबे में दब गए थे। एनडीआरएफ ने उन बच्चों को निकाल लिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद एक बुजुर्ग की भी रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई।
दोपहर बाद तक जारी था बचाव कार्य
पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। इमारत गिरने से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मचारी उन्हें भी देख रहे हैं। अभी भी कई लोग दबे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।