आगरालीक्स…. वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल। हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी। वैष्णो देवी यात्रा हुई शुरू।
नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में देश भर से श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के मंदिर पर पहुंचे। मां वैष्णो देवी मंदिर गर्भग्रह, त्रिकुटा पहाड़ी पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद सुबह 2.45 बजे भगदड़ मच गई, एक दूसरे को धक्का मारना शुरू कर दिया। भीड़ अधिक थी इसलिए काबू पाना मुश्किल हो गया। हादसे में 12 की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए हैं।

हादसे में 12 में से आठ की हुई शिनाख्त
हादसे में 12 की मौत हुई है और 13 घायल हो गए हैं। इन 12 में से आठ की शिनाख्त हो गई। जबकि चार लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर
स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद
धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी
विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी
डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी
विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली
सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली
ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा
हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः
01991-234804
01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबरः
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office Reasi Control room
01991245763/ 9419839557