आगरालीक्स ….आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया, गुलाब के रेट बढ़ गए हैं तो वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन आगरा में स्कूल कालेज खुल गए हैं।

सात से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसके लिए बाजार भी तैयार हैं, हालांकि, कोरोना और चुनाव के चलते बाजारों में रौनक कम है। मगर, वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं, ऐसे में वैलेंटाइन वीक पर पहले दिन रोज डे मनाने के लिए युवक युवती अपने घर से बाहर आ सकेंगे।
गुलाब के रेट बढ़े
वैलेंटाइन वीक में पहला दिन रोज डे है। गुलाब की एक बड 15 से 20 रुपये में मिल जाती थी, अब इसके रेट 30 रुपये तक पहुंच गए हैं और बाजार में रोज बड की मांग भी बढ़ गई है।
वैलेंटाइन वीक
सात फरवरी रोज डे
आठ फरवरी प्रपोज डे
नौ फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किश डे
14 फरवरी वैलेंटाइन डे