आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि में बीएएमएस छात्र कॉपी चेक करने में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे, रात में कुलपति ने वीडियो कॉल से बात की और कॉपी छात्रों को दिखाने का आश्वासन दिया।

आंबेडकर विवि में बुधवार को कई जिलों के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के बीएएमएस छात्र अनिश्चकालीन धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने री एग्जाम दिया लेकिन उन्हें साजिश के तहत फेल कर दिया गया है। छात्र उत्तर पुस्तिका दिखाने की मांग करते हुए धरना दे रहे थे, रात को विवि के एकेडमिन डीन डॉ. संजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने वीडियो कॉल से कुलपति प्रो. विनय पाठक से बात कराई।
छात्रों को दिखाई जाएंगी कॉपी
उधर, विवि प्रशासन ने बैठक की। बैठक में कुलपति प्रो. विनय पाठक ने निर्णय लिया गया है कि विश्वविद्यालय संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में प्रभावित विद्यार्थियों की कॉपी उन्हें अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी और यदि ऐसा प्रतीत होता है कि उनका मूल्यांकन उचित प्रकार से नहीं हुआ है तो उनका पुनर्मूल्यांकन भी कराया जाएगा ।