Veteran women: Hema Malini, Dimple Yadav, Kangana Ranaut, Misa Bharti in the lead, Smriti, Madhavi, Mehbooba Mufti behind
आगरालीक्स..-आगरा रीजन की दिग्गज महिलाएं हेमा मालिनी, डिंपल यादव जीत की ओर। कंगना रानौत,माधवी लता भी आगे। स्मृति इरानी पिछडीं।
ज्यादातर सुर्खियों रही महिलाएं आगे
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित होने लगे हैं, रुझानों की अगर बात करें तो ज्यादातर सुर्खियों में रही महिलाएं अपने-अपने सीट से आगे चल रही है।
आगरा रीजन की दिग्गज भी आगें और यह आगे बढ़ीं
आगरा रीजन की दिग्गज महिलाओं में मथुरा सीट से हेमामालिनी और मैनपुरी सीट से डिंपल यादव निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। झारखंड की गांडेय सीट से कल्पना सोरेन पाटिलीपुत्र से आरजेडी की मीसा भारती आगे चल रही हैं। हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रानौत ने निर्णायक बढ़त बनाई है। कृष्णानगर से टीएमसी की महुआ मोइत्रा, अमरावती से बीजेपी की नवनीत राण, दुमका से सीता सोरेन और त्रिपुरा पूर्व से बीजेपी की कृतिदेवी देवबर्मन आगे चल रही हैं।
स्मृति, महूबाबा, माधवी लता हैं पीछे
अमेठी से स्मृति ईरानी, हैदराबाद से माधवी लता और अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। पूर्णिया सीट से आरजेडी की बीमा भारती पप्पू यादव से पीछे चल रही हैं।