आगरालीक्स …(Agra News 5th July )आगरा में ग्रेटर आगरा बसाने की कवायद तेज हो गई है। दोनों एक्सप्रेस वे के पास ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा बसाया जाएगा। 100 हेक्टेयर पूल लैंड चिन्हित की जा रही है। 612 हेक्टेयर भूमि मिल चुकी है। इस तरह 700 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर ग्रेटर आगरा बसाया जाएगा।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे को इनर रिंग रोड से जोडा गया है। इस बीच में रहनकला और रायपुर गांव हैं। इन दोनों गांवों की 612 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा बसाने का निर्णय एडीए बोर्ड की बैठक में लिया गया था।
लैंड पूलिंग से 100 हेक्टेयर जमीन
सोमवार को एडीए उपाध्याक्ष राजेंद्र पैसियां रहनकलां, रायपुर, बुढाना और एत्मादपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्रेटर आगरा बसाने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए 612 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, एडीए के नाम है, अवार्ड होनी है। इसके साथ ही 100 हेक्टेयर जमीन लैंड पुलिंग के माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए बिल्डर और शहर के लोगों के साथ एत्मादपुर और बुढाया में जमीन देखी गई। यहां करीब 100 हेक्टेयर भूमि लैंड पुलिंग के तहत ली जाएगी।
होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, मेडिसिटी बनाने की भी योजना
ग्रेटर आगरा में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के साथ ही पार्क और मॉल होंगे। इसके साथ ही मेडिसिटी भी विकसित की जाएगी,जिससे बाहर से लोग आगरा में इलाज कराने के लिए आ सकें, मेडिसिटी में आईएमए के साथ मिलकर चार बडे अस्पताल खोलने पर विचार किया जा रहा है।