आगरालीक्स… गणेशोत्सव में हनुमान का पात्र निभा रहे महज 35 साल के युवक गिर पड़े, लोग अभिनय समझ तालियां बजाते रहे, मौत हो गई। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें.
आगरा रीजन के मैनपुरी के नटराज होटल वाली गली में शनिवार शाम को गणेशोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 निवासी 35 वर्षीय रवि शर्मा हनुमान का पात्र निभा रहे थे। हनुमान बने रवि शर्मा अभिनय कर रहे थे, वे केला वितरित कर रहे लोगों के पास गए, इसके बाद लड़खताड़े हुए कदमों से लौटे।
गिरने के बाद लोग अभिनय समझ बजाते रहे तालियां
हनुमान बने रवि शर्मा गिर गए, वे जहां गिरे वहां बैठे लोग इसे अभिनय समझ तालियां बजाते रहे। आस पास बच्चे बैठे हुए थे, उन्होंने सीधे होने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सके, यह देख लोग आए। उन्होंने रवि शर्मा को सीधा किया, इसके बाद जिला अस्पताल लेकर गए, डॉक्टरों ने रवि शर्मा को म्रत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक की आशंका
डॉक्टरों का कहना है कि संभवत रवि शर्मा को हार्ट अटैक पड़ा है, इससे ही उनकी मौत हुई है। इस तरह मौत से लोग हतप्रभ हैं और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बढ़ रहे इस तरह के हादसे
बरेली में होटल में बर्थ डे पार्टी में डांस करते करते युवक गिरा और मौत हो गई
सिंगर केके लाइव परर्फोमेंस देकर होटल लौटे और मौत हो गई
बर्कआउट करते समय राजू श्रीवास्तव को अटैक पड़ा, इलाज चल रहा है