आगरालीक्स… आगरा में आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग, चार जिंदा जले, मां बेटी की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की भी मौत हो गई।
आगरा रीजन में रविवार देर रात मैनपुरी के करहल क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सवारियों को लेकर जा रही बस के आगे एक गाडी चल रही थी, आगे चल रही गाडी के टायर फट गए। इसे देख बस चालक ने अपनी ब्रेक लगाए और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गई। डिवाइडर पर बस के चढने के बाद आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई। बस में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

चार की मौत
कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई, कुछ लोग बस से उतर गए। हादसे में बस चालक, कंडक्टर की मौत हो गई। बस सवार महिला यात्री और उनकी पांच साल की बेटी की भी मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। कुछ ही देर में बस जलकर स्वाह हो गई। हादसे के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिल्ली से लखनऊ जा रही थी बस
बस सवारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रही थी, हादसे में लखनऊ निवासी ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हुई है। म्रतक मां बेटी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।