आगरालीक्स… आगरा के कलक्ट्रेट में खून से पत्र लिखा, कहा कि आगरा में 28 जून को आयुष्मान खुराना की मूवी आर्टिकल 15 को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। ब्राह्रमण समाज का आरोप है कि मूवी में ब्राहृमण समाज की खराब छवि पेश की गई है, इस मूवी को यूपी में रिलीज ना करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
मंगलवार को 10.30 बजे ब्राह्मण समाज के बैनर तले लोग सुबह सुभाष पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में आर्टिकल-15 को बैन करो, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद और जब-जब ब्राह्मण बोला है, राज सिंहासन डोला है नारे लिखी तख्तियां थीं। यहां डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि यह स्वाभिमान की लड़ाई है। समाज का गौरवशाली इतिहास है। ऐसे में हम किसी काे भी समाज के खिलाफ दुष्प्रचार को सहन नहीं करेंगे। इसके बाद उमाकांत सारस्वत पवन समाधिया अनामिका मिश्रा लखन पंडित विजय दुबे अमित शर्मा श्रीकांत दीक्षित आयुष पांडे मयंक उपाध्याय विक्रम तरुण सूर्य प्रकाश सारस्वत अभिनंदन सारस्वत प्रवीण सारस्वत सुरेश तिवारी श्रीकांत दीक्षित हरिओम शर्मा नकुल सारस्वत अभिषेक सतीश पंडित सहित अन्य ने खून से लिखा पत्र और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म बैन करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी यह फिल्म बैन है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी रिलीज नहीं होनी चाहिए। 28 जून को यदि फिल्म रिलजी होती है तो समाज उग्र प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में साइमन शर्मा पिंकू पचौरी हर्ष सारस्वत विकास सौरभ आदि मौजूद रहे।
