आगरालीक्स… आगरा के कैंट स्टेशन पर 40 दिन बाद ट्रेन पहुंची। यहां अहमदाबाद से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची ट्रेन से 1200 यात्री उतरे, इसमें से 569 यात्री आगरा के थे, ये गुजरात में फंसे हुए थे। इन्हें आगरा लाया गया, यहां स्क्रीनिंग की गई।
24 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद कोई ट्रेन नहीं चली, व्यस्त रहने वाला आगरा कैंट स्टेशन खाली पडा हुआ था। 40 दिन बाद रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंची। ट्रेन में गुजरात में फंसे यूपी के लोगों को भेजा गया, आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में 1200 यात्री थे, इसमें से 569 यात्री आगरा के थे। अन्य राज्यों में फंसे मजदूर और लोगों को ट्रेन और बस के द्वारा घर पहुंचाया जा रहा है।