आगरालीक्स.. आगरा में पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगी आग, टोरंट के कर्मचारी पफॉल्ट सही करने का काम कर रहे थे, इसी दौरान पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
रविवार को न्यू आगरा के बल्केश्वर स्थित जसवंत की छतरी पर टोरंट की टीम पीएनजी की लाइन डालते समय हुए फॉल्ट को सही करने के लिए पहुंची। टोरंट की टीम खुदाई कर रही थी, इससे पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आग की लपटें उठने लगीं। मिट्टी क्षतिग्रस्त पीएनजी लाइन पर डालकर आग काबू करने की कोशिश की। मगर, आग बेकाबू होती गई, इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।दमकल ने आग को पूरी तरह से काबू किया।
ग्रीन गैस कंपनी को घटना की जानकारी देकर पीएनजी की आपूर्ति बंद कराई। इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद्र त्रिपाठी ने टीम के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने के बाद पीएनजी की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के मरम्मत का कार्य कराया।