आगरालीक्स.. आगरा में खाली कोठी में चोरी करने वाले गिरोह को पकडा है, इनके पास से ज्वैलरी, लैपटॉप, मोबाइल और एलसीडी जब्त की गई हैं। पुलिस ने पांच चोर पकडे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा में सिकंदरा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, चेकिंग के दौरान पांच चोरों को अरेस्ट किया है। बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि ये चोर खाली मकान में चोरी करते थे। इनके पास से लाखों रुपए के आभूषण ,चोरी की गई एलसीडी ,दो लैपटॉप ,8 मोबाइल, एक तमंचा बरामद किया है।
पकड़े गए शातिर चोरों पर लूट और चोरी के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं .
