Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Video : Banke Bihari Temple stampede : Injured told about stampede as Mangala Aaarti start, CM yogi tweet #mathura
बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Video : Banke Bihari Temple stampede : Injured told about stampede as Mangala Aaarti start, CM yogi tweet #mathura

212

मथुरालीक्स …..ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगलाआरती शुरू होते ही श्रद्धालुओं का रैला आया, जो गिर गया उसके ऊपर से लोग गुजरते गए, हादसे के घायलों की जुबानी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर। सीएम योगी ने टवीट कर कहा कि कर कहा कि मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में हादसे में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत आत्माओं को शांति व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर वृन्दावन मथुरा में साल में एक बार मंगलाआरती होती है, जन्माष्टमी पर होने वाली मंगलाआरती में शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु आए थे, रात 12 बजे के बाद मंदिर के प्रांगठ में भीड़ बढ़ने लगी। रात 1.55 बजे मंगलाआरती शुरू हुई।


एक रैला आया, जो गिर गया वह उठ नहीं सका
अस्पताल में भर्ती देहरादून निवासी शीतल का कहना है कि रात 1.5 बजे मंगला आरती शुरू हुई, आरती के शुरू होते ही अचानक कुछ हुआ और लोग बाहर निकलने के लिए गेट की तरफ दौड़ने लगे, भीड़ अधिक थी। इससे लोगों के पैर जमीन पर नहीं टिक सके, कुछ ही देर में गेट तक पहुंच गए, उन्होंने बताया कि वह नीचे गिर गईं और उनके ऊपर से लोग गुजरने लगे। 10 से 15 मिनट तक यही हालात रहे, इसके बाद कुछ लोगों ने मदद की और उठाया, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
श्रद्धालु के बेहोश होने से हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जास रहा है मंगला आरती शुरूु हुई, उसी दौरान बाहर निकलने वाले गेट पर एक श्रद्धालु बेहोश हो गया। वह नीचे गिर गया, कुछ लोग उसे उठाने के लिए दौड़े, इससे भगदड़ मच गई।
20 मिनट तक अफरा तफरी
1.55 बजे मंगला आरती शुरू हुई और 20 मिनट तक अफरा तफरी मची रही, रैला के साथ लोग मंदिर से बाहर निकल आए। जो गिर गया वह उठ नहीं सका। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में दो की मौत
हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी व वृन्दावन के रुक्मिणी विहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं इसमें से एक की हालत गंभीर है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

error: Content is protected !!