आगरालीक्स…. आगरा में सुबह से ही तेज बारिश से जलभराव, भीगते हुए स्कूुल गए और स्कूल से लौट रहे बच्चे। तापमान में भी आई गिरावट।

आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है। बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही। बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश हुई।
तीन दिन तक बारिश का अलर्ट
मोसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन दिन तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे, तापमान में गिरावट आएगी। 22 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 23 अगस्त से बादल छाए रहेंगे और तापमान भी गिरेगा।