आगरालीक्स …(Agra Election news 17th January 2022)..आगरा की एत्मादपुर सीट पर सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. धर्मपाल सिंह ने नामांकन करने के बाद किससे मुकाबला है, विधायक राम प्रताप चौहान की तरफ से विरोध पर खुलकर बोले, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा की एत्मादपुर सीट पर बसपा से विधायक रहे डॉ. धर्मपाल सिंह ने चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले सपा ज्वाइन कर ली थी, इसके बाद भाजपा में आ गए, उन्हें भाजपा ने एत्मादपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर वर्तमान में राम प्रताप चौहान विधायक हैं। सोमवार को डॉ. धर्मपाल सिंह ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया, सवालों के भी जवाब दिए।
विधायक राम प्रताप चौहान की तरफ से कोई विरोध तो नहीं
इस सवाल पर डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि कोई बात नहीं, वे मेरे भाई हैं, मैं उन्हें मनाने का प्रयास करुंगा।
किससे मुकाबला मानते हैं
डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता का प्यार होता है इस बारे में मुकाबला किसी से नहीं है, जीत के प्रति आश्वत के सवाल पर कहा कि यह जनता तय करेगी, सब जनता के हाथ में है।
क्या रहेंगी प्राथमिकता
चुनावी मुददे और प्राथमिकता के सवाल पर डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभी क्षेत्र में बहुत काम होना है, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।