आगरालीक्स… आगरा में लोग एटीएम की खोज में निकलते हैं, कुछ खराब हैं तो कई में कैश नहीं है अब मोबाइल एटीएम सुविधा शुरू की गई है, यह चलती फिरती एटीएम आपको दिख जाएगी।
केनरा बैंक ने सोमवार को मोबाइल ए. टी. एम. की सुविधा का आगरा शहर के लिए शुभांरम किया | यह सुविधा शहर के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों को ए. टी. एम. की सुविधा उपलब्ध करायेगी विशेष रुप से ताजमहल, लाल किला व अन्य पर्यटन स्थानों पर सुविधा उपलब्ध रहेगी |
बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, नेहरु नगर, आगरा में आयोजित एक समारोह में बैंक के उप – महाप्रबंधक, श्री डी. एस. ग्रोवर ने मोबाइल ए. टी. एम सुविधा मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया |
इस अवसर पर बैंक के सहायक महा प्रबंधक ललित मोहन; लीड बैंक मंडल प्रबंधक सुरेश राम; मंडल प्रबंधक प्रेम राज भोई ; मंडल प्रबंधक मनोज कुमार झा, अंकित सहगल लीड बैंक अधिकारी संजय गोयल, विकास कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक भी उपस्थित रहें |