आगरालीक्स…. आगरा से कैंसर मुक्त दुनिया का संदेश दिया जाएगा, कैंसर को मात दे चुके मरीजों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुरुषोत्तम दाम सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर, सिकंदरा में तीन और चार फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4 फरवरी को कैंसर दिवस है, ऐसे में कैंसर मरीजों का हौसला बढाने और प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चलने पर कैंसर को मात देने की मुहिम शुरू की जा रही है। गुरुवार को पुरुषोत्तम दाम सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर, पीएससीआरसी सिकंदरा में आयोजित प्रेसवार्ता में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि कैंसर को मात दे सकते हैं, इसका प्रारंभिक अवस्था में पता चलने और सही इलाज होने पर। डॉ पारुल अग्रवाल ने बताया कि तीन फरवरी को दयालबाग 100 पफुटा रोड से केंद्रीय हिंदी संस्थान तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी और चार फरवरी को पीएससीआरसी में कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों की मदद आगरा कैंसर सोसायटी सहित विभिन्न संगठन कर रहे हैं। इस दौरान डॉ सी जैन, डॉ जितेंद्र महाजन, डॉ गोविंद महाजन, डॉ सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।