आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक और सीआईएसएफ के जवान भिड गए, भीड बेकाबू होने पर धक्कामुक्की और मारपीट हुई, एक जवान की पर्यटकों ने पकडकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने पर्यटकों को समझा बुझाकर शांत किया।
दीपावली की छुटटी में शुक्रवार को ताजमहल बंद रहने के बाद शनिवार को ताज का दीदार करने वालों की भीड उमड पडी। ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुलता है, प्रवेश के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेट हैं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटरों से 42,910 टिकट की बिक्री हुई। शाम होते ही पर्यटकों की भीड बढती गई, इससे प्रवेश और निकास द्वार पर धक्कामुक्की होने लगी। भीड बेकाबू होने पर ताजमहल की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान ने पर्यटकों को धकेलना शुरू किया, इस दौरान हाथापाई होने लगी। सीआईएसएफ के जवान ने पर्यटकों को थप्पड जड दिया, महिलाओं से भी धक्कामुक्की की गई, इससे पर्यटक भडक गए।
सीआईएसएफ के जवान को पर्यटकों ने पीटा
पर्यटकों के साथ मारपीट और महिलाओं से धक्कामुक्की के बाद पर्यटक आक्रोशित हो गए, उन्होंने सीआईएसएफ के जवान को पकड लिया, उसे जमीन पर गिरा लिया, पुलिस के पहुंचने के बाद पर्यटकों से सीआईएसएफ के जवान को बचाया जा सका, पुलिस ने सीआईएसएफ के जवान से मारपीट करने वाले पर्यटक को छोड दिया और व्यवस्थाएं ठीक करने में जुट गए।
पश्चिमी गेट पर हालात हुए बेकाबू
पर्यटकों की भीड लगातार बढती गई, पश्चिमी गेट पर सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड रही, शाम होते होते भीड बेकाबू होती चली गई। पर्यटकों की भीड बेकाबू होने पर जवानों ने गेट पर तैनात पर्यटकों को बाहर धकेला और इसी दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिए। कई पर्यटकों का गला पकड़ कर उन्हें बाहर किया गया। पूर्वी गेट की कतार दक्षिणी गेट के कुत्ता पार्क तक पहुंच गई। परेशान पर्यटक कई घंटे तक इन कतारों में लगे रहे तो कोई थककर वहीं बैठ गया तो कई वहां से टिकट के बाद भी ताज देखे बिना ही लौट आए।
शू कवर के बिना मकबरे पर चढ गए पर्यटक
पर्यटक ताज के मुख्य मकबरे पर पहुंचे, उनमें से हजारों पर्यटक जूते पहनकर ही ऊपर चढ़ गए। यमुना किनारा की ओर हवा चलने पर यह शू कवर पूरे मकबरे पर उड़कर फैल गए, जिससे शनिवार शाम को पूरा मकबरा गंदा नजर आया।