आगरालीक्स.. आगरा के बडे कॉन्वेंट स्कूल से छात्र छात्राओं को लेकर पिकनिक पर गई बस का हरियाणा में एक्सीडेंट, स्कूल बस आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई, बोलरो के क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने स्कूल बस को रोक दिया, इससे बस में बैठे बच्चे दहशत में आ गए, बोलरे की मरम्मत के लिए पैसे देने के बाद ही स्थानीय लोगों ने बस को जाने दिया।
आगरा के सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल, कमला नगर के नौंवी से 12 वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को टिकरी हरियाणा में पिकनिक पर लेकर शनिवार सुबह चार बजे चार बस निकलीं। स्कूल बस में बच्चे मस्ती करते हुए जा रहे थे, पिकनिक की मस्ती के बीच,एक बस सोहना में पहुंचते ही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं लगी।

स्कूल बस को घेरा, दहशत में रहे छात्र
स्कूल बस की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, बोलरो वाले स्थानीय थे, उनके समर्थन में ग्रामीण आ गए और स्कूल बसों को घेर लिया। इससे स्कूल के छात्र दहशत में आ गए। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण हटे। इसके बाद स्कूली बच्चों को बस से थाने ले जाया गया।
मरम्मत का खर्चा देने के बाद जाने दी बस
कॉलेज प्रशासन के वहां पहुंचने के बाद समझौते की बात शुरू हुई। बोलेरो के नुकसान का आकलन कर हर्जाना लेने के बाद बोलेरो सवार समझौते को तैयार हुए। काफी देर तक बच्चों को थाने में रुकना पड़ा। इसी बीच कुछ बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी थी। इससे बच्चों के साथ वे भी दहशत में आ गए। सभी ने अपने बच्चों से संपर्क कर कुशलता पूछी। बच्चे पिकनिक पर चले गए। रात को वे वापस आगरा को निकले।
कान्सेप्ट फाइल फोटो