आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच शीतला माता देवी मंदिर में उमडी भीड, गोद में छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे माता के भक्त, वीडियो के लिए क्लिक करें।
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण का खतरा बताया जा रहा है। इसे देखते हुए कोरोना के केस कम होने के बाद भी स्कूल नहीं खोले गए हैं। ऐसे में आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान, खंदारी रोड के पास स्थित शीतला माता के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमडा, सोमवार को शीतला माता के मेले में सुबह से ही भक्तों की भीड उमड पडी है, पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है।
गोद में बच्चे, न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग
शीतला माता देवी के मेला में सोमवार सुबह से ही मंदिर में भीड उमड पडी, अधिकांश माता पिता अपने बच्चों को गोद में लेकर माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मास्क भी नहीं लगे हुए हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर की बात है। धक्कामुक्की के बीच भक्त शीतला देवी मां के दर्शन कर रहे हैं।