आगरालीक्स… आगरा में हाईप्रोफाइल डॉ कमलेश टंडन फैमिली क्लैश मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें डॉ अमित टंडन रॉड से सीसीटीवी तोडते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके भाई डॉ अनुराग टंडन ने भी मजिस्ट्रेट को बयान दे दिए हैं, इससे डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन की मुश्किल बढ गई है।
आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन में प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। डॉ अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर देख रहीं हैंं। डॉ अनुराग टंडन और उनकी पत्नी डॉ पारुल टंडन पैथोलॉजी लैब देखती हैं। कमलेश टंडन उनके बडे बेटे डॉ अमित टंडन उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन और छोटे बेटे अनुराग टंडन उनकी पत्नी डॉ पारुल टंडन हॉस्पिटल परिसर में बने आवास में रहते हैं। डॉ अनुराग टंडन ने आवास के अपने हिस्से में सीसीटीवी लगवा लिए थे, डॉ अमित टंडन भी अपने आवास में सीसीटीवी लगवा रहे थे। इसे लेकर विवाद हो गया।
थाना हरीपर्वत में डॉ अनुराग टंडन की पत्नी पारुल ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सात सितंबर 2019 को पांच बजे डॉ. अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन अपने कर्मचारी राहुल से डॉ अनुराग टंडन के आवास में लगे सीसीटीवी को हटवा रहे थे। अनुराग की पत्नी डॉ. पारुल टंडन का आरोप है कि इसी बीच अमित टंडन ने अनुराग के सिर में रॉड से प्रहार कर दिया। डॉ. पारुल की तहरीर पर अमित टंडन, उनकी पत्नी वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे अमित टंडन
इस मामले में पुलिस को मिले सीसीटीवी पफुटेज में कर्मचारी राहुल रॉड ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद एक और सीसीटीवी पफुटेज सामने आया है, इसमें डॉ अमित टंडन रॉड से सीसीटीवी तोडते दिखाई दे रहे हैं।
डॉ अनुराग टंडन ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान
मीडिया से डॉ अनुराग टंडन का कहना है कि उन्होंने 17 सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं। उनका आरोप है कि कर्मचारी राहुल और डॉ वैशाली टंडन ने उनके हाथ पकड लिए और उनके भाई डॉ अमित टंडन ने रॉड से सिर पर वार किए, इससे वे बेहोश हो गए।