आगरालीक्स.. आगरा में प्रोफेशनल कोर्स कर रही और अविवाहित युवतियों के अवैध गर्भपात कराए जा रहे हैं, छापे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध गर्भपात और डिलीवरी कराने पर आरबी हेल्थ केयर, गोबर चौकी ताजगंज को सील कर दिया है।
आगरा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत पर छापा मारा। नोडल अधिकारी डॉ अजय कपूर ने बताया कि आरबी हेल्थ केयर, गोबर चौकी बिना पंजीकरण के 8 साल से चल रहा था, स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ शशि गर्भपात और प्रसव कराती हैं, वहां अविवाहित युवतियां गर्भपात कराने के लिए आती हैं। पुलिस को बुलाकर टीम ने मौके से ममता नाम की महिला को पकड लिया, उसने पुलिस को बताया कि शशि और उनका पति सूरज भान गौत निवासी सेवला आरबी हेल्थ केयर चला रहे थे। हेल्थ्य केयर पर लगे बोर्ड पर डॉ एसके गुप्ता और डॉ एके राजपूत नाम लिखा है, इनसे भी पूछताछ की जाएगी। बिना पंजीकरण के चल रहे आरबी हेल्थ केयर में डिलीवरी और गर्भपात कराने के उपकरण मिले हैं, इसे सील कर दिया है, नोटिस का जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
