आगरालीक्स…आगरा में हरीपर्वत चौराहे पर किए गए ट्रैफिक डायवर्जन से जाम में फंसे वाहन, अपना अनुभव और सुझाव करें साझा।
आगरा में पुलिस प्रशासन ने हरीपर्वत चौराहे पर जाम से निजात पाने को शनिवार को चौराहे पर घटिया आजम खां की ओर आने-जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। इसके कारण घटिया से देहलीगेट की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट जोंस होकर वापस लौटना पड़ रहा है, जबकि देहली गेट की ओर से जाने वाले वाहन संजय प्लेस शहीद स्मारक से मुड़कर घटिया आजम खां की ओर जा रहे हैं।
सोमवार को एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था फिर बिगड़ गई। सूरसदन चौराहा, संजय प्लेस शहीद स्मारक चौराहा, सेंट जोंस कालेज, राजामंडी चौराहा, आगरा कालेज, सुभाष पार्क तिराहे तक जाम की स्थिति रही। एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी तक पहुंचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। वाहन चालकों का मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया। वाहन चालक एमजी रोड के जाम से बचने को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य को गए। बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण भी ट्रेफिक व्यवस्था पर असर पड़ा।
