आगरालीक्स…आगरा में बीच बाजार में फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, पहले तल पर परिवार फंसा, आग की लपटें बेकाबू होने से मची अफरा तफरी। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
आगरा में शनिवार रात को वसन्त टॉकीज, फब्बारा के पास फोम के गोदाम में आग लग गई। मकान में नीचे गोदाम और पहले तल पर परिवार रहता है। आग जी लपटे, पहले तल तक पहुचने से परिवार आग में फंस गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटों के बीच से पहले तल से लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।