आगरालीक्स वीडियो आगरा में दिल दहला देने वाली दुस्साहसिक वारदात, युवक ने भीडभाड वाले क्षेत्र में युवती की हत्या, युवती के शरीर पर उसके शरीर पर कुल्हाडी से एक के बाद एक कई बार किए। घटना के बाद से तनाव है, पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर लाठियां भांजकर खदेड दिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर तोडफोड की, पुलिस ने लोगों को खदेड दिया।
आगरा के खंदौली के पठान मोहल्ला रहनुमा (22) पुत्री आजाद खान उर्फ अद्दो अपने ताऊ सलीम और बुआ यास्मीन के साथ रहती थी। उसके माता पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार शाम छह बजे रहनुमा, अपनी बहन गुलअफ्शां और ताऊ सलीम के साथ घर के पास सबमर्सिबल पंप से पानी भरने गई थी। उसके पडोस में रहने वाला दिलीप कुल्हाडी लेकर आ गया और, वह रहनुमा को मारने के लिए दौडा, उसे बचाने के लिए बहन गुलअफ्शां बीच में आई। दिलीप ने उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। वो घायल हो गई। इसके बाद सलीम की गर्दन पर प्रहार कर घायल कर दिया। दिलीप ने कुल्हाडी से रहनुमा की गर्दन, कमर और पैर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हत्या करने के बाद दिलीप भाग गया।
आरोपी के घर में तोडफोड, लाठी चार्ज
सरेराह हुई घटना के बाद आक्रोशित लोग दिलीप के घर पहुंच गए, उसके घर में तोडफोड कर दी, इसके बाद हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड दिया। पुलिस ने आरोपी की मां और भाई को पकड़ लिया। एसपी आरए पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।