आगरालीक्स.. आगरा में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान, तीन मंजिला मेडिकल स्टोर जलकर स्वाह हुआ, रुई के बंडल से आग विकराल होती गई, पांच दमकलों ने कई घंटे में आग पर काबू पाया।
आगरा के कमला नगर मेन मार्केट में वेद प्रकाश बंसल का दिलीप मेडिकल स्टोर है, कुछ महीने पहले तीन मंजिला मेडिकल स्टोर को रिनोवेट कराया गया है। भूतल पर मेडिकल स्टोर और प्रथम, दूसरे तल पर दवाएं रखने के लिए स्टोर है। शुक्रवार शाम छह बजे दूसरी मंजिला से धुआं उठने पर मेडिकल स्टोर संचालक और काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल आए, कुछ ही देर में दूसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें विकराल होती गईं, रुई की बंडल में आग लगने से प्रथम और दूसरी मंजिल जलकर स्वाह हो गई। दमकल की कई गाडियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया, आग की लपटें विकराल होने के बाद भूतल भी चपेट में आ गया।
बडा नुकसान, यातायात परिवर्तित किया
आग की लपटों के चलते यातायात परिवर्तित कर दिया गया, करीब तीन घंटे तक दमकल की टीमें आग की लपटें काबू करने में जुटी रहीं। इससे बडा नुकसान हुआ है।
दुकान और घर कराए खाली
आग विकराल होने पर दुकान के पीछे बने घरों और आस पास की दुकानों को खाली करा लिया गया। इंस्पेक्टर न्यूआगरा राजेश कुमार पांडेय का मीडिया से कहना है कि कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मेडिकल स्टोर के पीछे बने घर भी खाली करा लिए गए।