आगरालीक्स ..आगरा पहुंचे मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा, बारिश के बीच ताजमहल का दीदार किया। सुबह 10 बजे से ताजमहल की टिकट बंद होने से पर्यटक परेशान रहे। एक बजे के बाद ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश मिला।
आगरा में शनिवार सुबह मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा पहुंचे, शिल्पग्राम में मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा का पर्यटन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश डॉ नीलकंठ तिवारी ने स्वागत किया, वे गोल्फ कार्ड से बारिश के बीच ताजमहल पहुंचे। ताजमहल का दीदार करने के साथ पच्चीकारी की जानकारी ली, फोटो कराए।
पर्यटक रहे परेशान
मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा के विजिट के चलते सुबह 10 बजे से ताजमहल की टिकट बंद कर दी गईं, सुबह 11 बजे आम पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद कर दिया गया। मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा के जाने के बाद पर्यटकों की भीड उमड पडी।