आगरालीक्स.. आगरा में शिवपाल यादव की प्रसपा के पदाधिकारी नितिन कोहली सहित अन्य नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को एमजी रोड पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन में पांच पदाधिकारी सहित दो सौ अज्ञात पर बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को प्रसपा नेता एमजी रोड पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे थे, सांई की तकिया चौराहे पर ही पुलिस ने रोक लिया। पुलिस से तकरार हुई। इससे एमजी रोड पर जाम लग गया था। रकाबगंज थाने में एसआइ देवव्रत की ओर से प्रसपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, डॉ. अशोक रैना, चौ. मान सिंह, यूनिस खान व 150-200 अज्ञात कार्यकर्ता शामिल हैं। इंस्पेक्टर रकाबगंज विवेक त्रिवेदी का मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।