Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Video News: 12 dance art gurus honored on the eve of Guru Purnima in Agra…#agranews
आगरा

Video News: 12 dance art gurus honored on the eve of Guru Purnima in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 12 नृत्य कला गुरुओं का किया गया सम्मान. 75 से अधिक उभरती प्रतिभाओं ने पेश की ‘नृत्यांजलि’. देखें वीडियो

शनिवार शाम संस्कृति भवन में संस्कार भारती जिला आगरा (ब्रज प्रांत) द्वारा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह-2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष एसके मिश्रा, स्वागताध्यक्ष भूप सिंह इंदौलिया, विशिष्ट अतिथि प्रो. लवकुश मिश्रा, संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, कार्यक्रम संयोजक राज बहादुर सिंह ‘राज’, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी एवं जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयल भी प्रमुख रूप से मंच पर मौजूद रहे।

हरिमोहन सिंह कोठिया, डॉ. केशव शर्मा, मलखान सिंह तोमर, विजयवीर सिंह सिकरवार, वीके गोयल, देवशरण आर्य, हरेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. करतार चंद्र शास्त्री और राजपाल सिंह सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया। इंजी. नितिन गुप्ता, नूतन अग्रवाल, नीतू वर्मा, श्यामवीर सिंह, वीरेंद्र बघेल, गुंजन जादौन, शिवानी शर्मा, रक्षपाल सिंह परमार, होतम सिंह सोलंकी, नंदकिशोर, उमा सोलंकी और बालकिशन पचौरी ने सभी व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. नीलू शर्मा व संयोजन-संचालन राज बहादुर सिंह राज ने किया। जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

इन्हें मिला “नृत्य कला रत्न”
समारोह में प्रो. नीलू शर्मा, रितु गिरि, रुचि शर्मा, निधि गुप्ता, तरु छाया सक्सेना, राशि जौहरी, पूनम शर्मा, अभिषेक निगम, रोशनी गिडवानी, दीपाली सिंह, आरती हरिप्रसाद और ज्योति खंडेलवाल सहित 12 नृत्य कला गुरुओं को नृत्य कला रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी को उत्तरीय, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

नृत्यांजलि ने लगाए चार चांद
समारोह में आगरा की एक दर्जन संस्थाओं की 75 से अधिक उभरती प्रतिभाओं (कला गुरुओं की शिष्याओं) ने नृत्यांजलि की प्रभावी प्रस्तुति कर समां बांध दिया। विशेषकर कादंबरी संस्था द्वारा ओडिसी नृत्य पर गणेश वंदना, प्राची संगीत कला केंद्र द्वारा कथक शैली में गुरु वंदना, उर्वशी डांस अकादमी द्वारा अंत्याक्षरी, रागा डांस अकादमी द्वारा तराना, मर्यादा नृत्य कला केंद्र द्वारा ध्रुपद, आमाद अकादमी द्वारा सरगम, ज्योति कला केंद्र द्वारा यमुनाष्टक, कालिंदी इंस्टीट्यूट द्वारा द्रोपदी चीर हरण, राग-रंग नाद द्वारा कथक एवं आरती नृत्य कला केंद्र द्वारा भरतनाट्यम शैली में रामायण ने सबको भाव-विभोर कर दिया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!