Monday , 20 April 2026
Home आगरा Video News : 275 year old Raja Ramchandra Jee Temple of Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Video News : 275 year old Raja Ramchandra Jee Temple of Agra

353

आगरालीक्स.. आगरा में सिर्फ एक ही है राजा रामचंद्र जी का मंदिर, 275 साल है पुराना, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या से कलश संग आए अक्षत, वीडियो के लिए क्लिक करें।


देशभर के मंदिरों में किए जाने हैं आयोजन, तैयारियां जारी
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर के मंदिरों में आयोजन किए जा रहे हैं। देशभर के मंदिरों मे मकर संक्रांति से लेकर 22 जनवरी तक रामायण पाठ, सुंदरकांड के पाठ करने का आग्रह किया गया है, जिसकी तैयारी भी की जा रही हैं।
राजामंडी गोकुलपुरा बल्काबस्ती में है यह प्राचीन मंदिर


राजामंडी गोकुपुरा बल्काबस्ती में श्री राम के नाम पर ही राजा रामचंद्र जी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर अभी भी पुराने डिजायन पर बना हुआ है। इसे राजा जी के मंदिर के नाम से जाना जाता है।
महाराजा सूरजमल में ढाई सौ साल पहले कराया था मंदिर का निर्माण


मंदिर के महंत पंडित प्रवीन कौशिक ने आगरालीक्स को बताया कि श्री राजा रामचंद्रजी का मंदिर करीब 275 साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा सूरजमल द्वारा कराया गया था। मंदिर में 27 दिसंबर को अयोद्या से कलश और अक्षत आ गए हैं। इसके लिए एक जनवरी को क्षेत्र में कलश यात्रा निकालकर घरों में अक्षत का वितरण शुरू कर दिया गया है।
अयोध्या की तर्ज पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
राजा मंडी के इस मंदिर में अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या की तर्ज पर ही इसमें कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें मंग्लेश्वर महादेव मंदिर सहित आसपास के सभी मंदिरो के महंत और अन्य गणमान्य नागरिको का सहयोग लिया जा रहा है। यहां भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पंडित प्रवीन कौशिक

अलौकिक हैं मंदिर में विराजमान प्रतिमाएं
मंदिर में श्रीराम, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की मुख्य प्रतिमा के अलावा मां दुर्गा और राधे-कृष्ण की अन्य प्रतिमाएं हैं। मंदिर की प्रतिमाओं की दिव्य सुंदरता और सौम्यता देखते ही बनती है। मंदिर में आरती और पूजा के समय आने वाले भक्त श्रीराम को अपलक निहारते हैं। मंदिर में सुबह-शाम सात बजे आरती होती है।


राजा जी की वजह से पड़ा राजा की मंडी नाम
राजा की मंडी के नाम से भी राजा जी के मंदिर की वजह से पड़ा है। गोकुलपुरा, बल्काबस्ती, अहीरपाड़ा, अशोक नगर के पुराने वाशिंदो का कहना है कि राजा की मंडी का नाम राजा जी के की जगह राजा की मंडी हो गया।
आगरा में भगवान शिव के मंदिरों की संख्या सबसे ज्यादा
आगरा ब्रज का हिस्सा है लेकिन यहां राम के मंदिरों की जगह शिवजी के मंदिरो की संख्या अधिक है। शहर के चारों कोनों चारों महादेव, चार भैरो मंदिर के अलावा शहर के अंदर भी कई प्राचीन और प्रख्यात मंदिर है। हनुमान जी सहित सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। मंदिरों में श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की प्रतिमाएं भी लगी होती हैं।


मंदिर में दर्शन के लिए ऐसे जा सकते हैं
मंदिर परिसर में ही एक प्राथमिक पाठशाला है, जिसमें बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। मंदिर में जाने के लिए आगरा में राजामंडी के छोटे चौराहे से डाकखाने की ओर गोकुलपुरा पुलिस चौकी की ओर जाने वाले मार्ग पर यह मंदिर स्थित है। पंचकुइयां चौराहे से गोकुपुरा पुलिस चौकी के सामने से राजा मंडी जाने वाले मार्ग के बीच में स्थित है यह मंदिर।


गोकुलपुरा में हैं कई प्राचीन मंदिर
राजामंडी गोकुलपुरा में राजा रामचंद्र जी के मंदिर के अलावा श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर, हटकेश्वरनाथ शिवजी का मंदिर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर, माता पथवारी का मंदिर, नागरी प्रचारिणी स्थित शिवजी का मंदिर, मां दुर्गा का मंदिर के अलावा सूर्य मंदिर भी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!