आगरालीक्स…(Video) आगरा में एटीएम से 100 की जगह निकले 500 के नोट. कुछ ही देर में हो गया 1.72 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन. वीडियो वायरल…
आगरा में एक एटीएम मशीन से अचानक 100 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने लगे. यह देखकर यहां पैसे निकालने के लिए पहुंचे लोग आश्चर्य में पड़ गए. एक व्यक्ति ने 1000 रुपये निकालना चाहा तो एटीएम मशीन ने 5 हजार रुपये निकाल दिए. जब इसकी जानकारी और लोगों को हुई तो वो कई लोग एटीएम से पैसा निकालने के लिए पहुंच गए. बताया जाता है कि कुछ ही देर में एटीएम मशीन से करीब 1.72 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया. किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी पास में मौजूद बैंक आफ इंडिया में दी जिसके बाद एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारी यहां पहुंच गए. कर्मचारियों ने जब मशीन को चक किया तो किसी तकनीकी खामी के चलते दर्ज रकम से ज्यादा रुपये निकलने का पता चला.

शास्त्रीपुरम में बैंक आफ इडिया की ब्रांच है. इससे संचालित एटीएम साक्षी टावर पुलिस चौकी के पास है. शुक्रवार दोपर को एटीएम में से 100 की जगह 500 के नोट निकलने लगे. जानकारी होने पर कई लोगों ने यहां से ट्रांजेक्शन कर लिया. देखते ही देखते यहां भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही एटीएम मशीन के रखरखाव की जिम्मेदारी करने वाली कंपनी के अधिकारी यहां पहुंच गए. कंपनी के अंशुल मलिक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह सब हुआ है. एटीएम से 344 नोट निकाले गए हैं जिसके तहत 1 लाख 72 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. जिन लोगों ने पैसे निकाले हैं बैंक उनसे रिकवरी करेगी. अगर रुपये वापस नहीं किए जाते हैं तो उन पर एक्शन लिया जाएगा.