मथुरालीक्स…कम्पोजिट शराब की दुकान में लगी भीषण आग. लाखों का माल जलकर हुआ राख…देखें वीडियो
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक कम्पोजिट शराब की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जल गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की छत का पत्थर भी चटक कर गिया गया वहीं तीन फ्रिज और दो पंखें भी जल गए.चौमुहां हाइवे पर रवि चौधरी की ज्योति गौड़ के नाम से शराब की दुकान है. रात को सेल्समैन दुकान बंद करके घर गया था. लेकिन रात को किन्हीं कारणोंवश आग लग गई. इसमें रखी बीयर व इंग्लिश शराब की बोतल भी जल गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. आग लगने से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है. सीओ सदर का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.