आगरालीक्स…आगरा में मनचले युवक की पिटाई. वीडियो देखें. युवती को आते—जाते समय करता था परेशान, कहता था—दोस्ती कर लो…
आगरा में आज बीच चौराहे पर एक मनचले की जमकर धुनाई हुई. वह एक युवती को कई दिनों से परेशान कर रहा था. उससे दोस्ती करने की बात कहता और आते जाते समय उसको परेशान करता. युवती डर के चलते बाहर भी नहीं निकल रही थी. उसने यह बात परिजनों को बताई तो आज रिजनों ने उस मनचले को जमकर सबक सिखाया और पिटाई लगा दी. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है.
युवती खेरिया मोड की रहने वलाी है. ईदगाह आटो स्टैंड पर काम करने वाला यह युवक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था. आते—जाते समय कमेंट पास करता था. बाजार में उसके पीछे चले जाता और युवती पर दोस्ती करने का दबाव बनाता था. युवती ने कई बार मना किया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आज परिजन युवती के पीछे पीछे गए. जैसे ही युवक उसके पास आया परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी. युवती की मां ने उसके गाल पर जमकर थप्पड़ लगाए. मौके पर भीड़ जुट गई. मनचला माफी मांगता रहा. बाद में परिजन उसे पुलिस के पास ले गए.