आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर एक्सीडेंट. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई. देखें वीडियो
आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर आज रात को एक एक्सीडेंट हुआ है. तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से जा टकराई. इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त कार को हटवाया.
लोगों के अनुसार एत्माद्दौला पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. कार में दो लोग सवार थे लेकिन एयरबैग खुलने के कारण दोनेां की जान बच गई. सूचना पर पुलिसमौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार को हटवाया.