आगरालीक्स….आगरा में आज सुबह से ही लोग जाम से परेशान रहे. एमजी रोड से लेकर हाइवे और मुख्य मार्गों के चौराहों पर जाम में फंसे रहे लोग…वीडियो में देखें जाम का झाम
आगरा में सोमवार को सुबह से ही लोग जाम से जूझते रहे. एमजी रोड हो या फिर हाइवे, मुख्य मार्ग हों या फिर मुख्य चौराहे, हर ओर जाम का झाम लगा रहा और उसमभरी गर्मी में वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए. सुबह के समय एमजी रोड पर बस खराब होने के कारण जाम लगा रहा तो वहीं शाम को सिकंदरा से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई.
एमजी रोड पर बस हुई खराब
एमजी रोड पर बस के खराब होने के कारण जाम लगा रहा. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. ताजनगरी आगरा की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर सुभाष पार्क से ढाकरान चौराहे से लेकर रावली पुल तक लगा रहा. एमजी रोड पर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय जाम के चलते ब्लॉक हो गया.

हाइवे पर भी जाम से जूझे लोग
इधर शाम होते ही हाइवे पर भी लोग जाम के कारण परेशान दिखाई दिए. सिकंदरा चौराहे पर जाम की विकट स्थिति देखी गई. यातायात पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने का प्रयास तो कर रहे थे लेकिन जाम बहुत अधिक था जिसके कारण उनहें भी इसको खुलवाने में दिक्कत आई. शाम से लेकर रात नौ बजे तक यहां जाम की स्थिति बनी हुई थी.