आगरालीक्स.. आगरा के होटल में सपना चौधरी के कार्यक्रम के फोटो वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में होटल पहुंची सपना चौधरी ने रात एक घंटे डांस की प्रस्तुति दी। इससे पहले उनका कार्यक्रम निरस्त होने की खबरें चलती रहीं थी लेकिन कार्यक्रम होने के बाद कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें होटल जेपी पैलेस में प्रस्तावित सपना चौधरी के कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
आगरा में अक्टूबर में आगरा कॉलेज ग्राउंड पर प्रस्तावित सपना चौधरी के एक के बाद एक दो कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए थे। ऐसे में दिल्ली की एक इवेंट कंपनी ने पफेसबुक पर 17 नवंबर को एक कारपोरेट इवेंट में सपना चौधरी के शामिल होने की पोस्ट अपलोड की, यह कार्यक्रम होटल जेपी पैलेस में होना था। कुछ ही देर में पोस्ट वायरल हो गई और पुलिस प्रशासन से लेकर सपना चौधरी के प्रशंसक कार्यक्रम की जानकारी जुटाने में लग गए। रात को खबरें आने लगी हैं कि कार्यक्रम कैंसल हो गया है और सपना चौधरी नहीं आ रही हैं।
फोटो और वीडियो हो रहे वायरल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं, ये पफोटो और वीडियो सपना चौधरी के डांस करते हुए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो और फोटो सपना चौधरी द्वारा होटल जेपी पैलेस में दी गई प्रस्तुति के हैं। मीडिया रिपोर्ट में चर्चाओं के आधार पर कहा गया है कि सपना चौधरी 17 नवंबर को आगरा पहुंची, कुबेरपुर पर उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें जेपी होटल तक पहुंचाया गया, यहां उन्होने रात 10 बजे के बाद करीब एक घंटे की प्रस्तुति दी।
