Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Video : One killed as truck falls in damage road after rain in Agra
बिगलीक्स

Video : One killed as truck falls in damage road after rain in Agra

256

आगरालीक्स… आगरा में एक और बडा हादसा, सडक धंसने से पॉश कॉलोनी में बालू से भरा ट्रक पलटा, ट्रक के नीचे दबने से एक की मौत। ट्रक के नीचे एक्टिवा दबी हुई है।
आगरा में गुरुवार सुबह कमला नगर, सुभाष नगर में बालू से भरा ट्रक कर्मयोगी चौराहे की तरफ जा रहा था। सिंघल हलवाई, सुभाष नगर के सामने रोड धंसने से ट्रक एक तरफ गिरता चला गया। यह रोड सकरा है, जिस तरपफ ट्रक पलटा, उस तरफ दुकान थी। कंडक्टर साइट से ट्रक पलटने के बाद आधा हिस्सा दीवार से टकरा गया। ट्रक के पलटते समय ड्राइवर कूद गया और ट्रक का गेट खोलकर कंडक्टर ने बाहर निकलने की कोशिश की वह ट्रक और दीवार के बीच में आ गया।
एक की मौत, एक्टिवा से जा रही महिला शिक्षक बची
सुभाष नगर के चौराहा सकरा है, जिस समय ट्रक पलटा उस समय एक महिला टीचर अपनी एक्टिवा से जा रहीं थी, पलटते समय ट्रक ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया। ट्रक को सामने से आता देख महिला टीचर एक्टिवा से नीचे उतर गईं, वह ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बचीं, ट्रक के आगे के हिस्से के नीचे ट्रक फंस गई। वहीं, ट्रक से बाहर निकलते समय कंडक्टर ट्रक और दीवार की चपेट में आ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दहशत में महिला टीचर, लोगों में आक्रोश

truck 2

सुभाष नगर चौराहे के पास हुए हादसे में महिला टीचर बाल बाल बच गईं, उनका एक्टिवा ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे के बाद से महिला टीचर दहशत में हैं, मौत उनके करीब से होकर गुजर गई। वहीं, सडक धंसने से हुए हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। सुभाष नगर चौराहे का रास्ता सकरा है, यहां से ट्रक निकलते रहते हैं, इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं। हादसे के बाद से लोगों की भीड जुटी हुई है, कर्मयोगी से कमला नगर का रास्ता बंद है।
सडक धंसने से बालू का ट्रक पलटने के बाद का वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!