आगरालीक्स… आगरा में एमजी रोड पर अनियंत्रित तेज स्पीड रोडवेज बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को चपेट में लिया, कार, बाइक सहित साइकिल को चपेट में लिया, कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड कर भाग गए। इससे एमजी रोड पर सेंट जोंस कॉलेज के पास अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
गुरुवार दोपहर में सिटी रोजवेज बस सवारियों को लेकर हरीपर्वत से आगरा कॉलेज की तरफ जा रही थी, सेंट जोंस कॉलेज के पास तेज स्पीड रोडवेज बस ओवरटेक करने में डिवाइडर से टकरा गई। बस ने डिवाइडर को तोडते हुए दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों को चपेट में ले लिया, एक के बाद एक कई वाहन बस की चपेट में आ गए। बस के साथ ही कार के शीशे टूट गए।

बस के नीचे आई साईकिल, बाल बाल बची जान
बस के अनियंत्रित होकर वाहनों को चपेट में लेने पर लोग जान बचाकर भागने लगे, एक साईकिल सवार बस की चपेट में आ गया। उसकी साईकिल बस के पहिए के नीचे आ गए, वह साईकिल से उतर कर भाग गया। कई और वाहन बस की चपेट में आ गए, लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
10 से ज्यादा घायल, भागे ड्राइवर और कंडक्टर
हादसे में रोडवेज बस में सवार और वाहनों के चपेट में आने से करीब 10 लोग घायल हुए हैं, कुछ के ज्यादा चोट आई है। हादसे के बाद बस को खडी कर ड्राइवर और कंडक्टर भाग खडे हुए।

एमजी रोड पर लगा जाम
हादसे के बाद रोडवेस बस को ड्राइवर और कंडक्टर छोड की भाग गए, इससे एमजी रोड पर जाम लग गया। करीब एक घंटे से एमजी रोड पर वाहन फंसे हुए हैं।