आगरालीक्स.. आगरा की दौडती ट्रेन में में कैश से भरा पर्स चोरी कर भागते चोर को पकडने में मां बेटी की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार रात को निजामुददीन, दिल्ली से निजामुदद्रीन तिरुअनंतपुरम जाने वाली वीकली ट्रेन के कोच संख्या एस टू में दुर्गापुर पश्चिमबंगाल निवासी मीना 40 अपनी बेटी मनीषा 21 और बेटे आकाश के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन शनिवार सुबह तीन बजे मथुरा स्टेशन पर पहुंची, वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की स्पीड धीमी होते ही चोर 1. 80 लाख रुपये कैश से भरे बैग को लेकर भागने लगा। पर्स लेकर भागते चोर को देख मीना ने शोर मचा दिया, उनकी बेटी भी जग गई, मां बेटी चोर के पीछे भागने लगी। चोर ट्रेन से कूदकर भाग गया,उसे पकडने में मां बेटी ट्रेन से नीचे गिर गईं। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा दिया।
दर्दनाक हादसे में मां बेटी की मौत
ट्रेन के रुकने के बाद बेटा आकाश और यात्री नीचे उतरे, मीना और उनकी बेटी मनीषा को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन दर्दनाक हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। ट्रेन में पर्स चोरी कर भागते चोर को पकडने में मां बेटी की मौत की जानकारी होने पर जीआरपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया।