Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rs 1.25 crore budget increase per day due to delay in Agra Metro project
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rs 1.25 crore budget increase per day due to delay in Agra Metro project

102

आगरालीक्स… आगरा मेट्रो का काम शुरू नहीं हो सका है और हर रोज योजना का बजट 1. 25 करोड बढ रहा है, देर से काम शुरू होने पर 37. 50 करोड रुपये हर महीने बजट बढेगा। आगरा मेट्रो का काम पर्यावरण और टीटीजेड की अनुमति ना मिलने से शुरू नहीं हो सका है, काम देरी से शुरू होने से बजट बढने लगा है। आगरा मेट्रो की 8379 करोड की लागत है। पुष्पा बेलानी कंपनी ​सचिव लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन का मीडिया से कहना है कि आगरा मेट्रो की रोजाना करीब 1. 25 करोड लागत बढ रही है, इसके लिए प्रमुख सचिव आवास को पत्र लिखा गया है। 31 जुलाई 2021 ट्रायल रन और कामर्शियल ट्रायल की तिथि 30 नवंबर 2021 रखी गई है, लेकिन यह संभव नहीं लग रहा है।

आगरा मेट्रो का काम पर्यावरण और टीटीजेड की अनुमति ना मिलने से शुरू नहीं हो सका है, काम देरी से शुरू होने से बजट बढने लगा है।

8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगीआगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी। मेट्रो की स्पीड दो मिनट प्रति किलोमीटर होगी।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Board 2026 Result Vindesh Kumar top in 10th & Kajal Kumari in 12th

आगरालीक्स…Agra News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, आगरा के 10 वीं के...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

बिगलीक्स

Agra Live News: Canara bank building collapse in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में बेलनगंज में मल्टीस्टोरी मॉल के निर्माण के...

error: Content is protected !!