आगरालीक्स.. वीडियो आगरा में सीनियर सिटीजन महिला का शव घर पर मिला है, उनके तीन बेटे हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के अवधपुरी में बुजुर्ग महिला प्रेमवती अपने तीन बच्चों के साथ रह रहीं थी, उनके पति की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची, घर के गेट पर बुजुर्ग महिला का लहूलुहान शव पडा हुआ था।
डंडे से पीटकर हत्या की आशंका
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि बुजुर्ग महिला का शव गेट पर ही मिला है। रात में हत्या की आशंका है, आस पास के लोगों ने चीख पुकार नहीं सुनी। डंडे से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या करने की आशंका है। जांच कराई जा रही है।