आगरालीक्स…मैं धानेश्वर तिवारी जनपद इलाहाबाद का मूल निवासी हूं, मैं आगरा श्री मनकामेश्वर मंदिर में सेवारत हूं, हमारे साथ 10 और पुजारी हैं, मंदिर बंद हैं, मेरा आग्रह है कि हमें कुछ काम दे दिया जाए, मनरेगा में ही लगा दिया जाए। मगर, हम लोगों के बारे में किसी ने सोचा नहीं है।
आगरा में लॉकडाउन से मंदिर के पट श्रदृालुओं के लिए बंद हैं, 5 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है, आगरा में सावन के सोमवार पर भक्तों की भीड उमडती है। मगर, इस बार सावन के सोमवार पर मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में मंदिरों में सेवारत पुजारियों के सामने भी संकट आ गया है, इन्हें मंदिर प्रशासन पैसे देता है लेकिन मंदिर में भक्त नहीं आ रहे हैं, इससे आमदनी कम हो गई है। ऐसे में श्री मनकामेश्वर मंदिर, आगरा के पुजारी ने लॉकडाउन के संकट के कारण परिवार के लालन पालन में आ रही समस्या को बयां किया है। अपील की है कि सरकार प्रवासी मजदूरों की तरह ही मंदिर में सेवारत पुजारियों के बारे में भी सोचे, मंदिर कब खुलेंगे, यह पता नहीं है, इतने लंबे समय तक मंदिर प्रशासन भी उनकी मदद नहीं कर सकेंगे। ऐसे में पुजारियों को कोई काम दे दिया जाए, सरकार एकाउंट में रुपये भेज रही है लेकिन पुजारियों के एकाउंट में एक रुपया नहीं आया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हमें कुछ काम दे दो, तशला और फावडा उठाकर खुदाई भी कर लेंगे। क्योंकि परिवार को पालना है।