Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Tamanche pe disco Video viral on social media, FIR lodged in Agra
टॉप न्यूज़

Video: Tamanche pe disco Video viral on social media, FIR lodged in Agra

आगरालीक्स….. आगरा में जन्माष्टमी पर सजे मंच पर डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए तमंचे पर डिस्को किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपित प्रधानपति पूर्व विधायक का रिश्तेदार है। पु​लिस छानबीन में जुटी है।
आगरा के शमसाबाद के धिमश्री गांव के मंदिर में चार सितंबर को जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। धार्मिक मंच पर फिल्मी गानों पर नर्तकी थिरक रही थी। इसी बीच प्रधानपति हरिओम रिवॉल्वर लेकर मंच पर पहुंचे। उन्होंने डांस करते हुए रिवॉल्वर से फायर किए। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक मिनट के इस वीडियो के वायरल होने के बाद शमसाबाद पुलिस ने अपनी ओर से हरिओम प्रधान के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिवॉल्वर हरिओम के भाई मनीष की है। इंस्पेक्टर शमसाबाद अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने रिवॉल्वर बरामदगी के लिए दबिश दी थी, लेकिन आरोपितों के घर में ताला लगा मिला। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी दी जा रही है।
वीडियो के लिए क्लिक करें

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!