आगरालीक्स…( Agra News 17th July)आगरा में दिनदहाड़े 17 किलो सोना और पांख लाख की लूट, हथियार के बल पर बंधक बनाकर की लूट।
आगरा के सेंट्रल बैंक रोड कमला नगर में गोल्ड लोन कंपनी मणिप्पुरम का कार्यालय है। शनिवार दोपहर एक बजे कार्यालय में कर्मचारी काम कर रहे थे, हथियार लेकर चार बदमाश कार्यालय में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों पर हथियार तान दिए और बंधक बना लिया।
17 किलो सोना और पांच लाख कैश लूटा
बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया, एक बदमाश कर्मचारियों पर तमंचा तान कर खडा हो गया। तीन बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी , लॉकर में रखे 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये कैश लूट लिए। सोना और कैश लूटने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकलने कर्मचारी
बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने आस पास के लोगों की मदद से शटर को खुलावाया और बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, बडी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के साथ ही पुलिस की कई टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
बदमाशों की धरपकड के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, दिनदहाडे पॉश कॉलोनी में हुई लूट की वारदात से लोग भी सहम गए हैं।
17 किलो सोना की कीमत करीब 8. 5 करोड
दिनदहाडे 17 किलो सोना और कैश लूटने की वारदात के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सर्राफा बाजार में 17 किलो सोना की कीमत करीब 8 .5 करोड है, बदमाश पांच लाख कैश भी लूटकर ले गए हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।