आगरालीक्स.. आगरा में जुटे देश भर के मेयरों ने भूगर्भ जल स्तर सुधारने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया,कहा जो रेन वाटर हार्वेस्टिंग करेंगे, उन्हें हाउस टैक्स में दो फीसद की छूट दी जाएगी।
होटल होली डे इन में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा के मेयर नवीन जैन ने कहा कि आगरा शहर के लोगों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर हाउस टैक्स में दो फीसदी की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया जाएगा कि जितनी भी केंद्र और राज्य में चलने वाली योजनाएं हैं उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी शामिल किया जाए।
इन मुददों पर हुई चर्चा
अधिवेशन में महापौरों के अधिकार बढ़ाने, शहरों में शत प्रतिशत पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डालने, हर शहर को हरा भरा बनाना और स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ-सथुरा बनाने पर चर्चा हुई।