आगरालीक्स.. पुलिस मुठभेड में विकास दुबे मार गिराया, कानपुर में हुआ एनकाउंटर, उज्जैन से विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही थी यूपी एसटीएफ
नौ जुलाई को कानपुर प्रकरण का मुख्य आरोपी विकास दुबे महाकाल उज्जैन से पकडा गया था, एसटीएफ विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस गाडी से विकास दुबे को कानपुर लेकर आया जा रहा था उस गाडी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, पुलिस की पिस्टल छीन ली, पुलिस मुठभेड में विकास दुबे मारा गया, उसके सीने में गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे म्रत घोषित कर दिया गया।